Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

एनएलजेसीएफ समर कैंप में कुलपति का अवलोकन

एनएलजेसीएफ समर कैंप में कुलपति का अवलोकन
बीकानेर। नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन (एनएलजेसीएफ) द्वारा संचालित तीरंदाजी, योग एवं फिजिकल फिटनेस समर कैंप का आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएलजेसीएफ की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने कुलपति महोदय का स्वागत किया एवं समर कैंप की गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कैंप में हिस्सा ले रहे छोटे-छोटे बच्चों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और यह समझा कि प्रशिक्षण से उन्हें क्या सीखने को मिल रहा है। समर कैंप के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने तीरंदाजी का प्रदर्शन भी किया, जिसे कुलपति ने सराहा। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच श्री अनिल जोशी भी मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कुलपति महोदय ने कहा कि “यह छोटे-छोटे बच्चे ही कल का भविष्य हैं। इन्हें देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि बीकानेर में खेलों के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ रही है, जो एक शुभ संकेत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *