Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

image description

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य से संबंधित साहित्यकारों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन की तिथि 31 जुलाई, 2025 रखी गई है। क्लब अध्यक्ष रोटे. सुनील सारड़ा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार ‘‘कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’’ 51,000/- का राजस्थानी साहित्यकार के संपूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार मानते हुए प्रतिवर्ष दिया जाता है। द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये का ‘‘खीवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’’ राजस्थानी गद्य साहित्य की (कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा संस्मरण, रेखाचित्र, व्यंग्य, लघुकथा आदि) पिछले 10 वर्ष में छपी सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जायेगा। तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का ‘‘बृज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पुरस्कार’’ काव्य विधा पर आधारित पुस्तक को दिया जायेगा। राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार के रूप में 5000/- की राशि दी जायेगी। इस पुरस्कार में केवल बाल साहित्य की पुस्तक आमंत्रित है। इस पुरस्कार के नियम पूर्व 3 पुरस्कार के अनुसार है। पुरस्कार समिति के संयोजक मनमोहन कल्याणी ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु राजस्थानी भाषा का भारत में कहीं पर भी निवास करने वाला साहित्यकार आवेदन कर सकता है।
पुरस्कार पाने वाले विद्वानों को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित आगामी शानदार समारोह में चैक, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *