Bikaner Bikaner District Rajasthan

मोदी को कब मास्टर अवार्ड

मोदी को कब मास्टर अवार्ड
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोज्य शांति भंडारी मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उनकी जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में किया गया। जिसमें स्व. सुश्री शांति भंडारी के संपूर्ण जीवन के प्रेरणास्पद व्यक्तिव की जानकारी सभी के साथ सांझा की। इस अवसर पर रमेश कुमार मोदी को संपूर्ण बीकानेर मंडल में सर्वश्रेष्ठ कब मास्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पत्र के साथ शांति भंडारी अवार्ड शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक खन्ना, रामजस लिखाला, आर्य समाज मंदिर के प्रधान महेश आर्य, विजय शंकर आचार्य, कैलाश तंवर, सी ओ स्काउट बीकानेर श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *