Bikaner Bikaner District Rajasthan

अधिकारियों से वार्ता के बाद अनिश्चित कालीन धरना स्थगित

अधिकारियों से वार्ता के बाद अनिश्चित कालीन धरना स्थगित
बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन सहित जलदाय, बिजली व इं.गां.न. परियोजना के अधिकारियों को पत्र लिखकर जिला बीकानेर के ग्रामीण अंचल व बीकानेर शहर, कस्बों में पेयजल का भारी संकट के संबंध में अवगत कराते हुए 8 मई को जिला कलक्टरी बीकानेर पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी थी। जिसपर सोमवार को सर्किट हाऊस, बीकानेर में आयोजित वार्ता के दौरान जिला कलक्टर व अन्य विभागों के अधिकारियों से सभी मांगों पर सहमति बनी। जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में दौरे पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होकर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र में शीघ्र कार्यवाही कराते हुए पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेवारी सभी विभागों के अधिकारियों ने ली।
जिला प्रशासन व सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा पेयजल, विद्युत व इं.गां.न. परियोजना संबंधी भी मांगों पर सहमति बनने के बाद पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा होने वाला अनिश्चित कालीन धरना स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *