

सीए फाउंडेशन मॉक टेस्ट द्वितीय सीरीज शुरू
बीकानेर। दि इंस्ट्ीट्यूट ऑफ चार्टेर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर ब्राचं के अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया ने बताया कि सीए फाउंडेशन की मुख्य परीक्षा जून 2025 में होने वाली है जिसके लिए द्धितीय सीरीज मॉक टेस्ट आई.सी.ए.आई. भवन में सोमवार से शुरू हुए। विधार्थियों की वास्तविक परीक्षा की तैयारी को परखने व उसमें सुधार हेतु मार्गदर्षन के उद्देश्य से मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता है। यह उन शंकाओं का भी समाधान करता है जिनसे सामना विधार्थियों को वास्तविक परीक्षा की तैयारी करते समय होता है। ब्रांच सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा ने बताया कि उक्त मॉक टेस्ट की उत्तर पुस्तिका विशेषज्ञों द्वारा जांची जाती है तथा विधार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्या-क्या सावधानियॉं रखनी होती है इसके बारें में भी बताया जाता है।
