Bikaner Bikaner District Rajasthan

नीट-यूजी परीक्षा 2025 : जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

नीट-यूजी परीक्षा 2025 : जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई परीक्षा, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
बीकानेर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक जिला मुख्यालय के 19 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 6 हजार 379 में से 114 अनुपस्थित रहे। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी, राजकीय गंगा बाल विद्यालय और राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या कॉलेज में स्थापित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और नीट की परीक्षा पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री महिपाल सिंह ने बताया कि शहर के 19 केन्द्रों पर 6 हजार 379 छात्र/छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 114 अनुपस्थित रहे। शेष 6 हजार 265 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक केंद्र स्तर पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, वीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। एनटीए द्वारा सभी केन्द्रों पर जेमर तथा परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए और प्रत्येक परीक्षा कक्ष की पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *