Rajasthan

राजस्थान के स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार : 14 नगरीय निकायों में 17 शौचालयों का लोकार्पण

image description

राजस्थान के स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार : 14 नगरीय निकायों में 17 शौचालयों का लोकार्पण
जयपुर। रविवार को राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा, जब राज्य के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 14 नगरीय निकायों में निर्मित 17 सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक (महिला) शौचालयों का लोकार्पण किया गया। इन शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत कुल 5.07 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। इन 17 शौचालयों में 7 सामुदायिक, 5 सार्वजनिक और 5 पिंक शौचालय शामिल हैं, जिनकी विशेषता है दृ आधुनिक सुविधाएं, दिव्यांग अनुकूल रैम्प, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, वॉश बेसिन, स्वच्छता किट्स और रखरखाव के लिए नियुक्त केयरटेकर।
इस अवसर पर श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की ,“आज का यह आयोजन केवल शौचालयों का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की दिशा में हमारा संकल्प है। गांधी जी का सपना और मोदी जी का मिशन आज राजस्थान में साकार हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है ” उन्होंने यह भी बताया कि सभी नए शौचालयों में स्वच्छता और तकनीक का संतुलन सुनिश्चित किया गया है, जिससे वे लंबे समय तक टिकाऊ और जनोपयोगी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *