Bikaner Bikaner District Rajasthan

सबको बीमा अभियान-2047 के सम्बन्ध में मासिक बैठक आयोजित

बीकानेर। भारतीय बीमा विनियामक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित ‘सबको बीमा अभियान-2047’ की सफलता व प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तरीय बीमा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव ने बैठक में समिति के सदस्यों को जीवन, सम्पत्ति, व्यक्तिगत दुर्घटना, स्वास्थ्य, फसल बीमा आदि में सुरक्षा अंतराल की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ योजना में अधिकृत बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत व पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होने वाली मासिक बैठकों में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अधीनस्थ आशा सहयोगिनी व नर्सिंग स्टाफ की मासिक बैठक में चिकित्सा विभाग की आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। श्री रमेश देव ने कहा कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक ने अब तक की प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ पुखराज साध सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *