Rajasthan

असिस्टेंट एग्रील्चर ऑफिसर (कृषि विभाग) भर्ती-2018, विस्तृत आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले 78 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

असिस्टेंट एग्रील्चर ऑफिसर (कृषि विभाग) भर्ती-2018, विस्तृत आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले 78 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट एग्रील्चर ऑफिसर (कृषि विभाग) भर्ती-2018 के अंतर्गत विस्तृत आवेदन-पत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले 78 अभ्यर्थियों को इस संबंध में अंतिम अवसर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत दिनांक 10 मार्च 2025 को साक्षात्कार हेतु 151 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों में से 78 अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग कार्यालय में जमा नहीं करवाये हैं। इस हेतु आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों को 1 मई 2025 तक विस्तृत आवेदन-पत्र प्रस्तुत करने का अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट से विस्तृत आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में डाउनलोड कर आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) की समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर सम्बन्धित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर निर्धारित दिनांक तक आयोग कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करवायें अन्यथा विस्तृत आवेदन पत्र के अभाव में बिना किसी पूर्व सूचना के अभ्यर्थिता रद्द कर दी जावेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। इसके उपरान्त अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *