Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगर स्थापना दिवस के पोस्टर का विमोचन

सम्मान समारोह में ओहरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीकानेर। नगर स्थापना दिवस समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के पोस्टर का विमोचन गुस्परी करे प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर की जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता जी (आईएएस), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवारी एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने पोस्टर का विमोचन किया।
नगर की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि को समर्पित यह आयोजन हर बीकानेरी के लिए गौरव और उत्सव का अवसर है। कवि सम्मेलन से होगा उत्सव का आगाज 27 अप्रैल को स्थानीय रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन होगा जिसमें देश-विदेश में अपनी कविताओं का पाठ कर चुके हास्य कवि संपत सरल और देश के युवा कवियों के प्रतिनिधि कवि मनु वैशाली,अमन अक्षर और कुशल कौशलेंद्र अपनी कविताओं से शहर वासियों को आनंदित करेंगे। कवि सम्मेलन में प्रवेश कार्ड के माध्यम से एंट्री होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *