Bikaner Bikaner District Rajasthan

एमजीएसयू में एलुमनी संवाद व तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान

एमजीएसयू में एलुमनी संवाद व तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल एवं योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एलुमनी संवाद 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख विषयों तनाव प्रबंधन एवं एलुमनी सहभागिताकृपर केंद्रित व्याख्यान आयोजित किए गए, जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं। योग विभाग के समन्वयक डॉ. धर्मेश हरवानी और इनचार्ज डॉ. सीमा शर्मा ने अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश झाझङिया, जोकि एक प्रतिष्ठित एडिक्शन साइकेट्रिस्ट हैं, ने तनाव के कारणों और उसके प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में तनाव को कम करने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए ध्यान और सकारात्मक सोच को प्रमुख बताया।
विशिष्ट अतिथि मोना सोनी ने प्राणायाम व ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने और तनाव को नियंत्रित करने की विधियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि योग व मेडिटेशन आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत बन चुके हैं। योग विभाग के इनचार्ज एवं एलुमनी सेल के समन्वयक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि किसी भी शैक्षणिक संस्था के पूर्व छात्रों का एक संगठन होता है, जो संस्था और पूर्व छात्रों के बीच एक सेतु की तरह कार्य करता है। इसकी महत्ता कई रूपों में होती हैं।
एलुमनी संवाद में समन्वयक डॉ.सीमा शर्मा ने कहा जब किसी संस्था के पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सफल होते हैं और समाज में योगदान देते हैं, तो उनकी उपलब्धियाँ उस संस्था की पहचान बन जाती हैं। डॉ. .अमरेश ने कहा एलुमनी एसोसिएशन किसी विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय के लिए एक सशक्त स्तंभ होता है जो संस्था और छात्रों को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *