स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर सेवा मुक्त
बीकानेर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर जिले के दौरे पर रहे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने अल सुबह बीकानेर ग्राम पंचायत के उदासर, रायसर और नौरंगदेसर का दौरा किया। ग्रामीणों की शिकायत और सफाई नहीं होने से नाराज मंत्री ने तीनों पंचायतों के सरपंचों रायसर के सरपंच श्री महेंद्र सिंह, नौरंगदेसर के सरपंच श्री भगवाना राम और उदासर के सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी रायसर श्री राजेंद्र चारण, नौरंगदेसर को ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती कौशल्या पुरोहित तथा उदासर के ग्राम विकास अधिकारी श्री चिरंजीव शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए तथा सफाई ठेका फर्म शंकर कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल को दिए।
श्री दिलावर सूर्योदय के साथ प्रातः 6:30 बजे मंत्री दिलावर अचानक औचक निरीक्षण के लिए रायसर, नौरंगदेसर तथा उदासर ग्राम पंचायत पहुंचे। मंत्री के औचक निरीक्षण की जानकारी के साथ ग्रामीण और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर का उदासर ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां खुले में ही कचरे के ढेर जलते हुए नजर आए। मंत्री ने इस पर आपत्ति जाहिर की तथा ग्राम विकास अधिकारी उदासर चिरंजीवी शर्मा को इसके लिए फटकार लगाई।
साथ ही स्वच्छ भारत मिशन का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित को सेवा मुक्त करने के निर्देश पंचायती राज मंत्री ने बीडीओ श्रीमती साजिया तबस्सुम को दिए हैं।