Bikaner Bikaner District

शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का किया जाएगा पुनर्गठन

शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान यह बात कही। समारोह के दौरान वर्ष 2023 के लिए 39 और वर्ष 2024 के लिए 38 सहित कुल 77 कर्मचारियों को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए के चैक, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों के प्रति समाज की अधिक अपेक्षाएं रहती हैं। ऐसे में यह कार्मिक अपने दायित्व को समझते हुए अधिक निष्ठा से कार्य करें, जिससे आने वाले पीढ़ियों के लिए मिसाल पेश की जा सके। शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बताया कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में नई नियुक्तियों और पदौन्नतियों का दौर सतत रूप से चल रहा है। सूर्य नमस्कार में 1.53 करोड़ लोगों की भागीदारी का नया रिकॉर्ड बनाया गया। उन्होंने सभी कार्योंं में मंत्रालयिक कार्मिकों की भूमिका की सराहना की।
शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि चयन समिति द्वारा कार्मिक के विभागीय कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान को ध्यान रखते हुए कार्मिक का चयन किया जाता है। जिससे वह कार्मिक दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके। इस दौरान प. जानकी नारायण श्रीमाली, बनवारी शर्मा सहित कार्मिक, उनके परिजन तथा आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *