Bikaner Bikaner District Rajasthan

मेरा शहर, मेरा गौरव : कवि सम्मेलन 27 अप्रैल से

image description

मेरा शहर, मेरा गौरव : कवि सम्मेलन 27 अप्रैल से
बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आयोजित “मेरा शहर, मेरा गौरव“ कार्यक्रम की शुरुआत 27 अप्रैल से होगी। इस तीन दिवसीय आयोजन में शहरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन, सिविलाइज्ड कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह तथा “सजेगा बीकानेर“ जैसे आयोजन शामिल होंगे।
कवि सम्मेलन को लेकर उत्साह
कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पात्रता पास के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में देशभर से ख्याति प्राप्त कवियों की उपस्थिति रहेगी जिनमें प्रमुख हैंः प्रसिद्ध हास्य कवि संपत सरल, दिल्ली की चर्चित कवयित्री मन्नू वैशाली, खंडवा, मध्यप्रदेश से अमन अक्षर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से युवा कवि कुशल कुशवाहा ये सभी कविगण अपनी ओजपूर्ण, हास्य और विचारप्रधान कविताओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
सिविलाइज्ड कंट्रीब्यूटर अवार्ड समारोह
संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में बीकानेर के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों, दानदाताओं एवं विशिष्ट जनों का विशेष सम्मान किया जाएगा।एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया है जो उन लोगों का चयन करेगा जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक कार्य किए हैं।
संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि बीकानेर के स्थापत्य, स्मारकों और सांस्कृतिक वैभव को उजागर करने के उद्देश्य से “हजार हवेलियों का शहर“ थीम पर विशेष रंगोली और सजावट की जाएगी। मुख्य चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कला कृतियां सजाई जाएंगी। इस आयोजन के माध्यम से आधुनिक बीकानेर का नया चित्र उभरकर सामने आएगा। आयोजन बीकानेर की समृद्ध विरासत, कला, साहित्य और समाजसेवा को एक मंच पर लाकर न केवल नगरवासियों को जोड़ेगा बल्कि बीकानेर के गौरव को और ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *