Bikaner Bikaner District Rajasthan

बरसात से पूर्व हो जाए सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण से जुड़े सभी कार्य

बरसात से पूर्व हो जाए सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण से जुड़े सभी कार्य
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बीकानेर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे सड़क निर्माण, सुधार एवं पेंचवर्क कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी प्रगतिरत कार्य पूर्ण हो जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता से करने के साथ अधिकारियो को इनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बरसात के दौरान जल भराव वाले संभावित क्षेत्रों का समय रहते दौरा किया जाए तथा इन क्षेत्रों में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधन किए जाएं, जिससे बरसात के दौरान स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने कहा कि सुजानदेसर और वल्लभ गार्डन क्षेत्र की पाल को मजबूत किया जाए तथा यहां पानी निकासी के लिए पर्याप्त पम्प सेट्स की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुजानदेसर के चांदमल बाग, ब्राह्मणों के मोहल्ले और नोखा रोड पर जलभराव से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 16 स्थानों पर सेफ्टी टेंक कम रिचार्ज वेल का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इनमें निगम और बीडीए द्वारा आठ आठ रिचार्ज वेल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी बरसात से पूर्व करवाए जाएं।
नगर निगम आयुक्त श्री मनीष मयंक ने बताया कि निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 43 मुख्य सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनमें से चार कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहीं तीस प्रगतिरत हैं। वहीं लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से 20 किलोमीटर सड़कों का पेंचवर्क कार्य करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *