

विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न शालाओं में कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल बीकानेर द्वारा चाईनीज मांझे के खिलाफ चल रहे एक विशेष अभियान के तहत आज भी बीकानेर शहर की विभिन्न शालाओं में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नालन्दा पब्लिक सी. सै स्कूल के प्रांगण में हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करुणा इंटरनेशनल के सचिव राजेश रंगा ने पृथ्वी दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि इस वर्ष का पृथ्वी दिवस का मोटो वाक्य ‘‘हमारी धरती हमारी शक्ति है।’’ अतः हम सबको मिलकर हमारी पृथ्वी पर जो पर्यावरणीय परिवर्तन आ रहे है, पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है उसे रोकने के लिए साझा प्रयास करना होगा। साथ ही उन्होने चाईनीज मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बच्चों को बताया।
मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित एंजैल इंग्लिश सै. स्कूल में आयोजित हुआ। शाला प्राचार्य महेश व्यास ने गर्मी से बचाव के विभिन्न उपाय बताते हुए बच्चों से इस भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए अपने घरों में परिंडे लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आनन्द व्यास एवं करुणा क्लब प्रभारी रामचन्द्र कुमावत एवं अन्य अध्यापक/अध्यापिकाआें ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने चाईनीज मांझे को न अपनाने का संकल्प लिया।
विक्टोरियस सी.सै. स्कूल में आयोजित हुआ। करूणा इंटरनेशनल के शिक्षाधिकारी घनश्याम साध ने चाईनीज मांझे का यदि कोई उपयोग कर रहा हैं या कोई व्यापारी चाईनीज मांझे को बेच रहा है तो उसकी सूचना आप करुणा इंटरनेशनल कार्यालय में दे सकते है या जिला प्रशासन को सीधे भी बता सकते है।
