Bikaner Bikaner District

सार्थक संगत एवं ज्ञान गौरव सम्मान समारोह संपन्न

सार्थक संगत एवं ज्ञान गौरव सम्मान समारोह संपन्न
बीकानेर। प्राईवेट स्कूल्स के विभिन्न संगठनों के लीडर्स एवं क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स की तीसरी “सार्थक संगत“ आयोजित हुआ। सार्थक संगत के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि प्राइवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा), नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस (निसा) एवं स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संरक्षण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान तथा अपॉर्च्यूनिटी एज्यू फायनान्स व एवांस एज्यूकेशन लोन्स के सहयोग से आयोजित हुई इस अभिनव “सार्थक संगत“ में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 108 लीडर्स एवं क्रिएटिव स्कूल डायरेक्टर्स ने सक्रिय संभागित्व किया।प्राईवेट स्कूल्स के संगठनों की एकजुटता, आरटीई, कोचिंग एक्ट, डमी प्रवेश एवं स्कूल फाईनेंसिएल मैनेजमेंट पर सात सत्रों में विशद विचार विमर्श तथा विशेषज्ञों के व्याख्यानों का आयोजन किया गया।
आयोजन के समापन सत्र में एज्यूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड “ज्ञान गौरव“ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध अंक-अंग एवं राजनीतिक ज्योतिषी, साहित्यकार व रंगकर्मी डॉ. कुमार गणेश के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। डॉ. कुमार गणेश ने सार्थक संगत को सार्थक गंगा की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों की महती आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *