Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर लगाया

सेटेलाइट अस्पताल में वाटर कूलर लगाया
बीकानेर। राजकीय जिला एस.डी. एम चिकित्सालय में श्रीमगजी छगजी मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्व.पं. छगनलाल व्यास एवं स्व. श्रीमती पाँचा देवी व्यास (लालाणी) की स्मृति में उनके परिवार जन ने जल मंदिर में वाटर कूलर भेंट किया। ट्रस्ट के नंद किशोर व्यास ने बताया सोमवार को डॉक्टर सुनील हर्ष की प्रेरणा से बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए यह वाटर कूलर स्थापित किया गया है । व्यास ने बताया 80 लीटर वाटर कूलिंग की क्षमता वाले इस कुलर की स्थापना से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ सुनील हर्ष ने कहा इस भीषण गर्मी में ट्रस्ट की ओर से मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट की संरक्षक भंवरी देवी ने कहा श्रीमगजी छगजी मैमोरियल ट्रस्ट नर सेवा नारायण सेवा को ही लक्ष्य मानकर समाजोपयोगी कार्य करता रहा है। भविष्य में भी इस अस्पताल को ट्रस्ट की ओर से सेवाएं दी जाएगी। भँवरी देवी, चन्द्रकला व्यास राजेंद्र पुरोहित, नंदकिशोर व्यास, गोपाल किशोर , नारायण किशोर, डॉअमित कुमार, लैब टेक्नीशियन गोपी व्यास सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *