Bikaner Bikaner District Rajasthan

गदा पूजन से होता है शौर्य जागृत

गदा पूजन से होता है शौर्य जागृत
बीकानेर। श्रीहनुमान जयन्ती पर शक्ति जागरण अनुष्ठान के अन्तर्गत पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा और सूक्ष्म उपस्थिति में श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक गदा पूजन, श्रीहनुमान चालीसा पाठ, श्रीहनुमत हवन, श्वास पाठ एवं आरती कार्यक्रम ‘संवित् मंच’ श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर में र्निविघ्न सम्पन्न हुआ, साधकों पर अविरल बही श्रीहनुमत कृपा और गुरुकृपा। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विवेक मित्तल ने गदा पूजन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युगानुयुग श्रीहनुमान जी के शौर्य का प्रतीक गदा के पूजन से एवं प्रभु श्रीरामजी की कृपा से रामराज्य की स्थापना के कार्य को बल प्राप्त हो एवं धर्मसंस्थापना हो तथा विश्व का कल्याण हो, ऐसी प्रार्थना हम श्रीहनुमानजी के चरणों में करते हैं। गदा पूजन से हममें होता है शौर्य जागृत और श्रीहनुमानचालीसा का पाठ से बल, बुद्धि, विद्या का विकास। हवन के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि के साथ हमारा मन एकाग्रचित होता है और मस्तिष्क स्वस्थ बनता है। स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज भी हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने का आह्वान विशेष कर युवाओं से करते थे। उनका कहना था कि, ”गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा क्रियाशक्ति, भावनाशक्ति और ज्ञानशक्ति को श्रीहनुमान चालीसा में उतारा गया है, शुद्ध मन से बारम्बार आराधना करने पर हमारे भीतर भी हनुमत तत्व प्रकट होता है, शौर्य और जोश का संचार होता है, युवाओं को अधिकाधिक हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। मित्तल ने आगे बताया कि अनुष्ठान में अखिलेश प्रताप सिंह, एडवोकेट किशोर सिंह शेखावत, बालकिशन माण्डन, दिनेश मित्तल, राकेश शर्मा, किशन गहलोत, दयाशंकर तिवाड़ी, योगराज पुरोहित, रामचन्द्र मुलू, श्याम सुन्दर शर्मा, एल.एन. जोशी, इंजी.एम.के. गुप्ता, डा. अभय सिंह टाक, प्रताप सिंह, श्रीमती इन्द्रा बालेचा, रामचन्द्र चौधरी, भारत सिंह, बजरंग, पवन इन्दोरिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, महिला, पुरूष और युवा उपस्थित थे। गदा पूजन के समय महन्त स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी की भी गरिमायम उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीरामलीला चित्रावली एवं श्री हनुमत चरित्र चित्रावली की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। समापन उपरान्त उपस्थित सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *