Bikaner Bikaner District Rajasthan

जीतो महिला विंग ने आगामी कार्य योजनाओं पर किया मंथन

जीतो महिला विंग ने आगामी कार्य योजनाओं पर किया मंथन
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्र्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) महिला विंग द्वारा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि न्यू विजन मिशन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, राजनैतिक व सामाजिक स्तर पर जैन समाज ने अपनी विद्वता को साबित किया है। तप, त्याग और समर्पण के सिद्धांतों को मानने वाले जैन समाज ने सदैव देशहित व जनहित के कार्य किए हैं। सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने बताया कि मीटिंग में जीतो की लगभग 71 सदस्य मौजूद रहीं तथा आठ नई सदस्याएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक्जीविशन व आगामी वर्कशॉप न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्राम (एनएलपी) के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।  इस वर्कशॉप में लखनऊ से शिल्पी वर्मा बीकानेर आएंगी। मीटिंग में चीफ सैक्रेटरी ललिता डागा, भारती दफ्तरी, कुसुम नौलखा, नीलम सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रीति डागा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *