

कर्मचारी मजदूर संध द्वारा उर्जा मंत्री को सात सु़़त्रीय ज्ञापन सौंपा
बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. कर्मचारी मजदूर संघ के श्रमिक नेता राम कुमार व्यास के नेतृत्व में को उर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मिलकर कर्मचारियों के हितों के लिए सात सुत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें मुख्य रूप से निगम हो रहे घाटे के बारे में बताया गया। ज्ञापन में हाल ही में माह जनवरी 2025 में हुए मंत्रालियक/लेखा/तकनीकी कर्मचारियों के स्थानान्तरण 25 साल में पहली बार भारी मात्रा में जिले से बाहर स्थानान्तरण कर दिये गये। जिसके लिए मंत्री महोदय द्वारा पुन इनको जिले में लगाने के लिए सहमति जाहिर की है। इसके अलावा .बीकेईएसएल कम्पनी के द्वारा सरकारी विभागों में जारी विद्युत बिलों में की जा रही भारी धांधलेबाजी – इस कम्पनी द्वारा सरकारी कार्यालयों/पब्लिक स्ट्रीट लाईट के विद्युत बिलों में भंयकर रूप से अनावश्यक बिलिंग करके फेक खाते खोलकर उनकी बिलिंग करके निगम / राज्य सरकार को 25 से 30 करोड़ रूपये धपला किया है इसकी उच्च स्तरीय जॉंच की मांग की गई मंत्री महोदय ने इसके कमेटी बनाकर जॉंच करवाने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में अशोक जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार , जिला अध्यक्ष श्री राजेश आचार्य, एवं संभाग अध्यक्ष श्री शांतिलाल,, मनोज रंगा, संदीप श्रीमाली, धर्मपाल स्वामी, अभिषेक पुरोहित, धनसुख सुथार, ख्याली राम, आनंद तिवारी,जितेन्द्र पणिया आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे ।
