Bikaner Bikaner District Rajasthan

ऑटिज्म जागरूकता सप्ताह मनाया

ऑटिज्म जागरूकता सप्ताह मनाया
बीकानेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल शाखा बीकानेर ने ऑटिज्म जागरूकता सप्ताह मनाया। संस्था के निदेशक राकेश कौशिक के निर्देशानुसार जिला समन्वयक अमित कुमार की देखरेख में अलग अलग क्षेत्रों मे आयोजन किये गये। बाल कल्याण समिति ,किशोर न्याय बोर्ड में ऑटिज्म को समझने व जागरूकता बढ़ाने और समावेशी सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य सहित गतिविधियों पर चर्चा की गई व बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास व सदस्यगण ,किशोर न्याय बोर्ड से अरविंद सेंगर, किरण गौड़ आदि ने ऑटिज्म को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *