Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.एस.सी. नर्सिंग के विद्यार्थीयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि घनश्याम जांगिड़, प्राचार्य, राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जांगिड़ ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सेवाओं एवं समाज की भागीदारी पर प्रकाश डाला एवं सभी को स्वस्थ रहते हुए समाज को मातृत्व एवं शिशु देखभाल के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। छोटू कुमारी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम स्वस्थ शुरूआत आशावान भविष्य  पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए ऑनलाईन क्विज, स्पीच, पोस्टर प्रदर्शन, रंगोली, नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कर स्वास्थ्य के महत्व को बताया। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों को ऑनलाईन सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कार्यशाला में संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ फैकल्टी श्रीमती जयश्री वैष्णव, सुदिप्ता पाल, कुलवीर सिहाग, कैलाश चन्द्र, अनुपम पारीक, वीर सिंह, अमिताभ तंवर, अब्दुल रज्जाक, दिवेश हाटिला, नरेन्द्र कुमार मीणा, राकेश कुमार, पुनम कुमारी, सावित्री स्वामी, लतिका तंवर, प्रमिला देवी, निकिता, रामप्रताप, पुनीत, जितेन्द्र, त्रिलोक चन्द एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम.एस.सी. नर्सिंग के साथ बी.एस.सी. नर्सिंग बैच-14 के विद्यार्थीयों ने भी अपनी भागीदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *