Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रोदय पथ संचलन का आयोजन

राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन
बीकानेर। रामनवमी की पावन संध्या पर बीकानेर महानगर की बहनों द्वारा विराट राष्ट्रोदय पथ संचलन का आयोजन किया गया।महानगर कार्यवाहिका ने बताया कि संचलन से पूर्व खरनाडा़ मैदान में बहनों का एकत्रीकरण हुआ एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. रुचिका एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती ममता जी रांका एवं मुख्य वक्ता और प्रांत शारीरिक प्रमुख माननीय मोनिका जी माहेश्वरी के द्वारा वंदनीय मौसी जी लक्ष्मीबाई केलकर, द्वितीय आद्य प्रमुख संचालिका सरस्वती ताई आप्टे एवं देवी अष्टभुजा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विभाग बौद्धिक प्रमुख एवं महानगर सह कार्यवाहिका ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष महोदया ने सेविकाओं के उत्साहवर्धन हेतु आशीर्वचन कहते हुए कहा कि आज इन बच्चियों को देखकर लग रहा है कि समाज की एक नई पौध तैयार हो रही है। मुख्य वक्ता मोनिका जी माहेश्वरी ने बताया कि समाज के उत्थान व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तरुणियों व मातृशक्ति की है। बेटियों को राष्ट्र की नींव बताते हुए नारी तू नारायणी का संदेश दिया साथ ही वीरांगनाओं का उदाहरण दिया और आह्वान किया कि समाज की प्रत्येक तरुणी एवं नारी शक्ति को संगठित ,समर्थ , सशक्त एवं सक्षम बनना होगा , ऐसा करके ही हम तेजस्वी राष्ट्र के पुनर्निर्माण में कुछ कदम आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्रम में समस्त महानगर कार्यकारिणी एवं विभाग कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *