Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री हनुमान जयंती पर होगा गदा पूजन एवं श्री हनुमत हवन

image description

श्री हनुमान जयंती पर होगा गदा पूजन एवं श्री हनुमत हवन
बीकानेर। सनातन धर्म को बल प्रदान करने वाले शक्ति जागरण अनुष्ठान के अन्तर्गत श्रीहनुमान जयन्ती पर 12 अप्रैल को ‘संवित् मंच’ श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में ‘सामूहिक गदा पूजन एवं श्रीहनुमत हवन’ अनुष्ठान किया जायेगा। श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विवेक मित्तल ने अनुष्ठान की जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा और सूक्ष्म उपस्थिति में दोपहर 4 बजे से अनुष्ठान आरम्भ होगा जिसमें सामूहिक गदा पूजन, श्रीहनुमान चालीस पाठ, अग्नि पाठ (श्रीहनुमत हवन), श्वास पाठ किया जायेगा तथा समापन महाआरती से होगा। आयोजन से जुड़े वरिष्ठ साधक रमेश जोशी ने बताया कि श्रीहनुमान जयन्ती पर होने वाले इस अनुष्ठान में हर उम्र के बालक-बालिकाएँ, युवा, महिला-पुरूष अधिकाधिक संख्या में सहभागी बन शक्ति जागरण अनुष्ठान यज्ञ में अपनी आहूति प्रदान कर सनातन धर्म को बल प्रदान करें। आयोजन में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी के लिए विभिन्न स्थानों पर सम्पर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *