Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवकार महामंत्र एक ऐसा सार्वभौमिक-आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर

नवकार महामंत्र एक ऐसा सार्वभौमिक –आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के जैनाचार्य, श्रुत भास्कर, गच्छाधिपति आचार्यश्री धर्म धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज अपने सहवृति मुनियों के साथ सोमवार को खारा से पैदल विहार कर सुबह के बीकानेर सार्दुल गंज व शाम को वल्लभ चौक के पास गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचेंगे। उनका नगर प्रवेश 8 अप्रैल को बीकानेर में होगा।
फ्रेंड्स क्लब के जितेंद्र कोचर ने बताया कि जैनाचार्य श्री रविवार को खारा के जे वी.के. वूलन मिलन में प्रवचन में कहा कि श्रीपाल मैना सुंदरी प्रसंग के माध्यम से कहा कि नवपद की आराधना से उनके जीवन के सभी कष्ट व पाप दूर हो गए। नवकार महामंत्र चमत्कारी व सर्व मंगलकारी है। नवकार महामंत्र एक ऐसा सार्वभौमिक मंत्र है जो श्रद्धा और सकारात्मकता से ओतप्रोत है। यह विनम्रता, बुद्धिमता और आत्मिक विकास जैसे मूल्यों को दर्शाता है । इसके प्रत्येक श्लोक में गहरा अर्थ छिपा है  जो हमें आंतरिक, शांति, आत्म चिंतन और सरस जीवन की ओर प्रेरित करता है।   उन्होंने बताया कि बीकानेर में जैन यूथ क्लब की ओर से 9 अप्रैल को गंगाशहर के तेरापंथ भवन में होने वाले नवकार महामंत्र के जाप में श्रावक-श्राविकाओं की  भागीदारी कल्याणकारी व सर्वहितकारी होगी। उन्होंने बताया जीतों ने 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र दिवस के रूप् में मना रहा है, उसमें भी सभी की भागीदारी आवश्यक है।
श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के अध्यक्ष रिखब चंद सिरोहिया ने बताया कि जैनाचार्य विजय धर्मधुरन्धर सूरिश्वरजी एवं साध्वी अमितगुणाजी (माताजी महाराज)  8 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे गोगागेट के बाहर वल्लभ चौक के पास स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर से शोभायात्रा के साथ नगर प्रवेश करेंगे। नगर प्रवेश का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए रांगड़ी चौक की तपागच्छीय पौषधशाला पहुंचेगा। जहां जैनाचार्यश्री के प्रवचन होगे। उनका भव्य संक्रांति महोत्सव कोचरों के चौक में 14 अप्रेल को सुबह नौ बजे होगा, उसके बाद स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन होगा। जिसके लाभार्थी लाभचंदजी, फतेहचंदजी कोचर परिवार होगा। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के मंत्री विजय कोचर ने बताया कि जैनाचार्य 9 अप्रैल को तेरापंथ भवन में व 10 अप्रेल को वैदों के महावीरजी मंदिर में महावीर जयंती पर होने वाली पूजा में व उसके बाद जैन महासभा की ओर से गौड़ी पार्श्वनाथ में होने वाले महावीर जयंती के सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *