Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ

image description

निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ
बीकानेर। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से संचालित निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर का शुभारंभ राम नवमी रविवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे धर्मनगर द्वार (ईदगाह बारी के अंदर) पूजा के बाद होगा। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के उप व्यवस्थापक राम किशन राठी ने बताया कि दोपहर साढे तीन बजे पूजा व शाम चार बजे शुभ मुर्हूत में सेंटर का शुभारंभ वर्च्युअल माध्यम से ट्रस्ट के सचिव कोलकाता प्रवासी बीकानेर निवासी नरेन्द्र कुमार बागड़ी करेंगे। उन्होंने बताया कि माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की ओर से गीता रामायण पाठशाला में सेराजेम ’’ मशीन से स्पाइनल एक्सरसाइज एवं थेरैपी, कंप्यूटर शिक्षण, महिला सिलाई केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र में कंप्यूटर के माध्यम से आर.के.सी.एल. कोर्स भी करवाए जाते है। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन राठी के सानिध्य में रविवार को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा अधिकाधिक लोगों को निःशुल्क होम्योपैथिक सेंटर की जानकारी देने का निर्णय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *