Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

आचार्य जागती जोत के संपादक नियुक्त

आचार्य जागती जोत के संपादक नियुक्त
बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की मासिक पत्रिका जागती जोत का संपादक पत्रकार, मधु आचार्य को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश अकादमी अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने जारी किए हैं। अकादमी अध्यक्ष ने आचार्य की नियुक्ति जनवरी 2025 से की है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि आचार्य आगामी समय में पत्रिका के शेष रहे सभी अंकों का संपादन करेंगे। आचार्य राजस्थानी, हिंदी की 108 पुस्तकें लिख चुके हैं। वे साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक रह चुके हैं। उन्हें साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार व राजस्थानी अकादमी का सर्वोच्च सूर्यमल मीसण पुरस्कार भी मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *