Bikaner Bikaner District Rajasthan

पत्रकार शर्मा और सारस्वत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पत्रकार शर्मा और सारस्वत की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर शर्मा और सूरजमल सारस्वत की स्मृति में शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारिता में उनके योगदान को याद किया गया। बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने दोनों पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को रेखांकित किया। जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि कितने ही अख़बार शुरू होते हैं, बंद हो जाते हैं, लेकिन रामेश्वर शर्मा अपना अखबार 50 वर्षों से निरंतर प्रकाशित करते रहे। अंतिम दिन तक उन्होंने अखबार का अंक प्रकाशित किया। प्रमोद आचार्य ने कहा कि उन्होंने नाम के अनुरूप मजदूरों के लिए अखबार प्रकाशित किया। नरेश मारू ने उन्हें पत्रकारिता की चिंगारी बताया। पूर्व पार्षद गिरीराज जोशी ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, उनके रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहा हूं।
इस मौके पर रामेश्वर शर्मा के परिजन भी मौजूद थे। उनके भतीजे अशोक शर्मा ने कहा कि समाचार पत्र की निरंतरता के लिए उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। उनके पुत्र नवरतन शर्मा ने कहा कि मेरे पिता ने न भूख देखी न प्यास, सदैव पत्रकारिता की बात करते।
इस अवसर पर मोहम्मद अली पठान, कोशलेस गोस्वामी, आरसी सिरोही, मोहन थानवी, अलंकार गोस्वामी ,आनंद आचार्य, सुनील बरुआ, धीरज जोशी, रमेश बिस्सा ,ओम सोनी, मनोज कुमार, महावीर सिंह राजपुरोहित, नवरत्न सोनी, प्रदीप मोदी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *