

नवाह्न पारायण पाठ में सीता हरण प्रसंग का वाचन
बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए संकल्प मानस नवाहन पारायण पाठ का नव संवत्सर के छठवें दिवस अयोध्या कांड में चित्रकुट में भरत मिलाप ,चरण पादुका, नंदीग्राम में भरत द्वारा चरणपूजन के साथ सीता हरण प्रसंग का वाचन हूआ। कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ में पूजन गोवर्धन पुरोहित लालजी सपत्निक शांती पुरोहित ने करवाया। शुरुआत वरिष्ठ पाठी मानस विभुषित राजेन्द्र खत्री, रामेश्वर सुथार, गोवर्धन व्यास,राजेश चूरा, महेन्द्र स्वामी, नरेश पुरोहित, राकेश आसोपा,अजय मारु, अजित सुथार,राजू पारीक,राजकुमार व्यास,सुशील पुरोहित ,लालजी पुरोहित,आदि पाठी ने मानस की चौपाईयों का स्वर गायन किया।
