

नवाह्न पारायण पाठ में श्रीराम-वाल्मीकि संवाद
बीकानेर। डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए संकल्प मानस नवाहन पारायण का नव संवत्सर के पांचवे दिवस अयोध्या कांड में राम भारद्वाज संवाद, श्रीराम वाल्मीकि संवाद,, चित्रकूट निवास के साथ दशरथ मरण, का भाव पुर्ण प्रसंग का वाचन हूआ। कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ में पूजन सुनील पुरोहित सपत्निक विजय लक्ष्मी पुरोहित ने करवाया। पाठ के वाचन की शुरुआत वरिष्ठ पाठी राजेंद्र खत्री, महेंद्र स्वामी,नरेश पुरोहित,राकेश आसोपा,महावीर शर्मा ,गणेश पंवार, करणीसिंह बीदावत, रामकुमार व्यास,अशोक व्यास, सुशील पुरोहित ,लालजी पुरोहित,नमन इत्यादि पाठिययों ने मानस की चौपाईयों का लयबद्ध स्वर गायन किया
