Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. महला को दी श्रद्धांजलि

डॉ. महला को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। जे.एल.एन मेडिकल कॉलेज अजमेर के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश महला के निधन पर प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल, बीकानेर के ह््रदय रोग विभाग में गुरूवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, ह््रदय रोग विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र बेनिवाल, डॉ. बीसी घीया, डॉ. जितेन्द्र फलोदिया, डॉ. गौतम लूणीया, डॉ. नदीम, डॉ. हरफूल बिश्नोई, डॉ. अभिषेक क़्वात्रा सहीत अन्य डॉक्टर्स एवं कार्मिको ने डॉ. महला के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा की डॉ राकेश महला का निधन चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति है उनकी पीबीएम में सेवाएं अविस्मरणीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *