Bikaner Bikaner District Rajasthan

विभिन्न मांगों को लेकर डॉ. सोनी को सौंपा ज्ञापन

image description

विभिन्न मांगों को लेकर डॉ. सोनी को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ,बीकानेर के बैनर तले गुरूवार को वरिष्ठ प्रदर्शकों ने सलेक्शन स्कैल एवं सहायक आचार्य के पद पर पदौन्नति के संबंद्ध में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग ग्रुप-( 1 )के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ प्रदर्शकों की पदोन्नति बाबत पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अभी तक वरिष्ठ प्रदर्शको की विभिन्न मांगे लंबित है। इन मांगों में वरिष्ठ प्रदर्शकों का राज्य सरकार के साथ पूर्व में हुए समझोते के अनुसार सलेक्शन स्केल अथवा ग्रुप-2 के चिकित्सा अधिकारी के समान 6,12,18 वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर मिलने वाले वित्तीय लाभ वरिष्ठ प्रदर्शकों को भी दिए जाये तथा योग्यताधारी पी.जी. वरिष्ठ प्रदर्शकों को सहायक आचार्य के पद पर एक साथ पदोन्नति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में एसपीएमसी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.बी.के. गुप्ता, सचिव डॉ. विवेक सामौर, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अरूण शर्मा, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. शैली छाबड़ा, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. कविता शर्मा, डॉ. साइना सहित अन्य डॉक्टर्स ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *