Bikaner Bikaner District Rajasthan

तोलाराम के निधन पर उनकी पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द

तोलाराम के निधन पर उनकी पार्थीव देह मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बुधवार को शेखसर निवासी तोलाराम पुत्र स्व. मघाराम के निधन पर उनकी भतीजी अनु ने पार्थीव देह कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सुपुर्द की। इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थीव देह को पुष्पांजलि अर्पित कर तोलाराम के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि आज के समय में सर्व समाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज को पार्थीव देहदान स्वरूप प्राप्त होना आवश्यक है। आपके इस कदम से सर्वसमाज में जागरूकता फैलेगी। पार्थीव देह प्राप्त होने से मेडिकल विद्यार्थी प्रयोगात्मक अध्ययन एवं शोध कार्य कर पाते है जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा प्राप्त होगी। शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में डॉ. कविता पाहूजा, डॉ.गरीमा खत्री, डॉ.के.आर मीणा, डॉ. रामेश्ववर व्यास, मोहन व्यास, आसकरण जयपाल, रविन्द्र साध एवं डॉ. सुनील मौर्य आदि ने तोलाराम के पार्थीव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *