Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन दिवसीय दिव्य रामलीला का 4 अप्रेल को होगा मंचन, 35 मुख्य पात्र पहुंचे बीकानेर

बीकानेर। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर अंतराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन बीकानेर में आगामी 4 से 6 अप्रैल 2025 को करणी सिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियों जोर-शोर से जारी है। इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जाएगा। संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि मंगलवार को आईजी ओमप्रकाश पासवान, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी, बीडीए सचिव अपर्णा गुप्ता, आईपीएस विशाल जांगिड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामावतार कुमावत को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, भाजपा शहर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ व कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने बताया कि समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने मंगलवार को बीकानेर पहुंचे रामलीला के कलाकारों का स्वागत किया। दिलीप पुरी ने कहा कि इस आयोजन से निश्चित ही हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को बल मिलेगा। रामलीला का मंचन न केवल श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोडऩे में सहायक होगा। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि लगभग 100 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिनमें 35 मुख्य कलाकारों का बीकानेर आगमन हो गया है, शेष सहयोगी सदस्य भी शीघ्र शामिल हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *