Bikaner Bikaner District

देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता 4 अप्रैल को

image description

देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता 4 अप्रैल को
बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा नवरात्रा के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 4 अप्रेल को सायं 6:30 बजे से रतनबिहारी जी मंदिर प्रांगण में ‘देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 9 वर्ष आयु तक की बच्चियां हिस्सा ले सकेंगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि ‘देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। ‘देवी रूपा बिटिया’ के प्रतिभागियों को देवी रूप बनाकर आना होगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को किसी भी माध्यम से सामाजिक अथवा प्रेरणापरक संदेश भी देना होगा। यह संदेश प्रतिभागी अपने साथ किसी भी कलात्मक स्वरूप में ला सकते हैं। समन्वयक रोशन बाफना ने बताया कि नौ बच्चियों को ‘देवी रूपा बिटिया’ अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कार्यालय समय में व्यक्तिगत अथवा दूरभाष नंबर 99296-37447 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *