Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का 66वां स्थापना दिवस मनाया

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज का 66वां स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के नेतृत्व में एस.पी. मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि 1 अप्रैल 1959 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कर कमलों द्वारा कॉलेज का उद्घाटन किया गया, तब से लेकर आज तक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निंरतर विस्तार किया जा रहा है जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही । इस अवसर पर डॉ. एस. एन. हर्ष ने कहा कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के 66 वर्ष के इतिहास में यहां के प्रोफेसर्स एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। आज भी वरिष्ठ आचार्य एवं आचार्य की स्वास्थ्य सेवाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों का पूरा करती है जो कि इस कॉलेज के लिए बड़ी उपब्धि है। डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, डॉ. एम.एम बागडी. डॉ.एन.हर्ष, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. धनपत कोचर, डॉ. हनुमान सिंह कस्वां, डॉ.सी.एस. मोदी, डॉ. के.सी. माथुर, नरेन्द्र पडिहार, नवरतन श्रीमाली, जितेन्द्र ओझा, रवि बजाज, आशुतोष टाक, राहूल टॉक, विनय थानवी सहित अन्य कार्मिकों ने कॉलेज के 66वें स्थापना दिवस पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *