Bikaner Bikaner District साहित्य एवं कला

सौगंध की मरजाद निभाता नजर आया नाटक “बोल म्हारी मछली इत्तो पाणी“

सौगंध की मरजाद निभाता नजर आया नाटक “बोल म्हारी मछली इत्तो पाणी“
बीकानेर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं आर्टिस्ट संस्था,बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को टाऊन हाल में डॉ अर्जुन देव चारण के लिखे नाटक बोल म्हारी मछली इत्तो पांणी का मंचन किया गया।नाटक से पूर्व विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे बीकानेर की संस्कृति से जुड़े एवं बीकानेर में ही पले साहित्य और कला प्रेमी श्री पंकज ओझा का ऑर्टिस्ट संस्था की तरफ से रंगकर्मी विजय सिंह राठोड ओर शंकर सेवग ने रँग सम्मान किया
नाटक गुरु, चोर, सेठ, राजा,रानी सहित दरबार और प्रजा के किरदारों से कथा प्रसंग रोमांचक, हास्य से भरपूर किंतु गंभीर चिंतन को मजबूर कर देने वाले घटनाक्रमों से बदलते दृश्यों ने रंग-दर्शकों को बांधे रखा। राजस्थानी लोक कथा पर आधारित इस नाटक में गुरु (पाखंडी संत) शिष्य बनने को लालायित चोर को सच बोलने सहित कुल पांच शपथ दिलाता है। चोर पांचों शपथ का पालन करता हुआ रानी तक को संग-साथ के लिए मना कर देता है। रानी उसके लिए मौत का फरमान जारी कर देती है मगर चोर अपने सच पर अडिग है। संस्था के शंकर सेवग ने बताया की दलीप सिंह भाटी के निर्देशन में मंचित हुए इस राजस्थानी नाटक में करीब 11 पात्रों ने अभिनय किया जिसमें प्रमुख रंग अभिनेता : सुरेंद्र स्वामी,विनोद पारीक,रजनी सारस्वत,पंकज व्यास,अमित पारीक,जितेंन्द्र सिंह,संजय भूल, अक्षय सियोता,रोहित वाल्मीकि,किशोर जोशी, गर्वित मोयल ने मंच पर अभिनय किया ! वहीं प्रकाश प्रभाव राहुल चावला का एवं वस्त्र सज्जा दीपक स्वामी की रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *