Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

सांस्कृतिक संध्या रविवार को 

image description

बीकानेर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की श्रृंखला में 30 मार्च को रवीन्द्र रंगमंच पर सायं 7 बजे से भव्य सांस्कतिक संध्या में पद्मश्री गीता चंद्रन की भरतनाट्यम की प्रस्तुति बेहद खास होगी।
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए श्रीमती चंद्रन रविवार को ही बीकानेर आएंगी। नाट्यवृक्ष संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री गी

ता चंद्रन राजस्थान की समृद्ध परंपरा को शब्दांजलि स्वरूप मीरा का अद्भुत भजन प्रस्तुत करेंगी। साथ ही हवेली परंपरा से जुड़े एक संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश को कृष्ण भक्ति से जोड़ता है।
कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आने वाले राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा चरी नृत्य, घूमर नृत्य, राजस्थानी लोक गायन, सूफी गायन, मयूर नृत्य व फूलों की होली, चकरी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *