

कांग्रेस कमेटी के तीन मंडल अध्यक्ष घोषित
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रभारी शिमला नायक के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभाओं बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के 11-11 मंडल अध्यक्षों में से पूर्व में 19 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। शनिवार को अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि चौपड़ा बाड़ी मंडल से हंसराज विश्नोई, सुजानदेसर मंडल से बाबूलाल मेघवाल और सर्वोदय बस्ती मंडल से नंदराम गोदारा को नियुक्त किया है।
