Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवा संसद कार्यक्रम में बीकानेर के 10 युवा हुए शामिल, बीकानेर की मनीषा जोशी रही प्रदेश में दूसरे स्थान पर

युवा संसद कार्यक्रम में बीकानेर के 10 युवा हुए शामिल, बीकानेर की मनीषा जोशी रही प्रदेश में दूसरे स्थान पर
बीकानेर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय की ओर से जयपुर में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2025 के तहत बीकानेर संभाग स्तर पर चयनित दस युवाओं ने भाग लिया। इनका चयन एमएस कॉलेज में आयोजित युवा संसंद में संभाग स्तर पर चयनित 150 प्रतिभागियों में से किया गया। युवा संसद कार्यक्रम में जयपुर की हर्षिता प्रथम व बीकानेर की मनीषा जोशी द्वितीय स्थान पर रही।अलवर की रिंकी खातून ने तीसरा स्थान हासिल किया। माय भारत के तहत नेहरु युवा केन्द्र संगठन जयपुर की ओर से विधानसभा सभागार में हुए कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 140 युवा शामिल हुए। युवा संसद में युवाओं ने संविधान की सात दशक की यात्रा का अपने अंदाज ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने पूरे देश में लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती के लिए संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं दायित्वों का विश्लेषण भी सदन पटल पर रखा। प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण और विषय वस्तु के सटीक ज्ञान ने निर्णायक मंडल को भी अचंभित कर दिया। इस दौरान युवाओं ने देश में आजादी से बाद से अब तक हर क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों का उदाहरणों के साथ जिक्र किया। युवा संसद कार्यक्रम में बीकानेर से रिया व्यास, केशव नारायण हर्ष, सौरव बजाज, शाहिबा खान, कनिष्क शेखावत, राघव सोलंकी, मनीषा जोशी, रिया लखानी, योगेश पुरोहित, गुल खड़गावत शामिल हुए।
युवा संसद कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली सहित अन्य अतिथियों ने किया। करीब 10 घंटे तक चली युवा संसद के समापन पर भी विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभागियों के बीच पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *