Bikaner Bikaner District

रोजगार सहायता शिविर आयोजित

रोजगार सहायता शिविर आयोजित
बीकानेर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 750 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया।
शिविर में निजी क्षेत्र के 10 नियोजकों द्वारा कुल 276 बेरोजगारों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया। जिसमें जॉब जंक्शन द्वारा 14, स्वतन्त्र माईक्रोफिन द्वारा 30, बुल पावर एनर्जी द्वारा 14, एल्क्योर पेस्ट सोल्यूसन्स द्वारा 11, प्रमकोष आउटसोर्सिंग लिमिटेड द्वारा 37, प्लेटीनम एच आर सोल्यूसन्स द्वारा 57, बिशनलाल बाबूलाल भुजिया वाला द्वारा 56, नवकार वूलन मिल द्वारा 5, आमदनी प्रा. लि. द्वारा 30 तथा स्किल्ज डेस्क द्वारा 22 आशार्थियों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एन आई ई एल आई टी (नाईलेट) तथा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम आदि संस्थानों द्वारा 95 बेरोजगार प्रार्थियों को कॅरियर वार्ता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर का उद्घाटन प्राविधिक शिक्षा प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक प्रखर चतुर्वेदी ने किया तथा शिविर में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया। रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने शिविर के उद्धेश्यों की जानकारी दी। रोजगार अधिकारी एवं शिविर प्रभारी चौधरी दिनेशकुमार ने बताया कि शिविर में नियोजन, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु कुल 371 प्रार्थी लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *