Rajasthan

कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन

कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन
बीकानेर। सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु कंप्यूटर साक्षरता के क्रम को जारी रखते हुए कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन जयपुर केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में किया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में कर्नल अनवर रजा, कमान अधिकारी मीडियम रेजिमेंट, श्री प्रदीप कुमार टेलर, प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, कर्नल देवानंद सिंह और कर्नल राजेश भूकर, निदेशक जयपुर मौजूद रहे ओर सभी 24 प्रशिक्षार्थियों को डेल टेक्नोलॉजी द्वारा कौशलता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *