Bikaner Bikaner District

गीत गाकर मां गवरजा की पूजा-अर्चना

गीत गाकर मां गवरजा की पूजा-अर्चना
बीकानेर। गणगौर महोत्सव देशभर में पारंपरिक रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गणगौर महोत्सव के तहत शहर में 30 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, और 31 मार्च को गणगौर का मेला लगेगा, जिसके साथ महोत्सव का समापन होगा। महोतसव में विभिन्न जगहों पर गवरजा माता के गीतों की गूंज सुनाई देती है। रविवार को ईदगाह बारी के अंदर माहेश्वरी भवन के पास रंगा सदन में गवरजा माता के गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेखा बिस्सा, शारदा रंगा, शांति रंगा, अंजू रंगा, डॉ मेघना व्यास, रिकूं व्यास, संतोष बिस्सा, तान्या रंगा, नीलू किराड़ू, अर्चना रंगा, आलिया व्यास, पूजा व्यास, मनाली आचार्य, ज्योति व्यास, ज्ञानवी किराड़ू, सहित कैलाश रंगा, राकेश बिस्सा, कार्तिक रंगा, याग्निक रंगा, सिद्धार्थ बिस्सा ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *