

विधायक गोपाल शर्मा का बीकानेर नागरिक अभिनंदन
बीकानेर। जैन पाठशाला के सभागार में पत्रकार और जयपुर की सिविल लाइंस से विधायक गोपाल शर्मा का बीकानेर नागरिक अभिनंदन किया गया। नागरिक अभिनंदन निमित्त शब्दाभिषेक पत्र भेंट किया गया। शॉल ओढ़ाकर और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार गुलाब बत्रा का भी सम्मान किया गया। उन्हें भी सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, मोहन सुराणा, संतोष जैन सहित पत्रकार मौजूद रहे।
