

कृति सोनी यूएसएमएलई परीक्षा में चयनित
बीकानेर। शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर के युवा शहर का नाम रोशन करते आ रहे है इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मेडिकल एज्यूकेशन में कृति सोनी ने यूनाइटेड स्टेट्स मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जामीनेशन पास किया है। इसमें कृति का चयन इंटरनल मेडिसिन मे हुआ है। डॉ. गुंजन सोनी ने बताया की पुरे विश्व मे यह परीक्षा सिर्फ 5000 विद्यार्थी ही पास करते है चयन प्रक्रिया 6 से 7 घंटे के साक्षात्कार एवं 18 घंटो की लिखित परीक्षा से पुरी होती है.।
