

चारू गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान
बीकानेर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला विंग राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष चारु गुप्ता के बीकानेर आगमन पर स्थानीय वैश्य समाज की जिला इकाई व महिला इकाई द्वारा अलग अलग स्थानों पर स्वागत किया गया। जिले की मुख्य इकाई द्वारा स्वागत कार्यक्रम श्रीगंगानगर रोड स्थित किसान भवन पर रखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जुगल राठी, महामंत्री विजय बाफना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश महात्मा, विनय अग्रवाल, विसू अग्रवाल ने प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान श्रीफल सोल और चुनरी ओढाकर किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जुगल राठी ने अपने सुझाव चारू गुप्ता के साथ साझा किये। प्रदेश मंत्री सरला लोहिया, धनलक्ष्मी जैन, सरिता नाहटा, उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, गायत्री महात्मा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, जिला मंत्री हिना बाफना आदि महिलाओं ने स्वागत सत्कार किया। ि
