Bikaner Rajasthan साहित्य एवं कला

त्रिभाषा एकल काव्य पाठ एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 21 को

स्व. नरपत सिंह सांखला की चौथी पुण्यतिथि 
बीकानेर। हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार नरपत सिंह सांखला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर त्रिभाषा एकल काव्य पाठ एवं साहित्यकार समान समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा की अध्यक्षता में 21 मार्च 2025 शुक्रवार को स्थानीय सांखला साहित्य सदन, रानी बाजार सर्किल पर सांय 5ः15 बजे रखा गया है। संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ शिक्षाविद एवं कवि संजय सांखला ने बताया की नगर की समृद्ध काव्य परंपरा में एक नवाचार के तहत हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी के तीन विशेष आमंत्रित कवि, शायरं का त्रिभाषा काव्य एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह किया जाता है। इसी क्रम में यह तीसरी कड़ी है। इस कड़ी में उर्दू शाइर के तौर पर बुनियाद जहीन, हिंदी भाषा के कवि राजाराम स्वर्णकार और राजस्थानी भाषा की कवयित्री डॉ.कृष्णा आचार्य अपनी चुनिंदा रचनाओं का वाचन करेंगी। संस्थान सचिव वरिष्ठ शाइर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया की वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा की अध्यक्षता में होने वाले इस विशेष समारोह में तीनों भाषाओं के विशेष आमंत्रित कवि-शायर का संस्थान की ओर से माला, शॉल, प्रतिक चिह्न, आदि अर्पित कर सम्मान किया जाएगा। सांखला ने बताया की इस अवसर पर स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर क़ासिम बीकानेरी प्रकाश डालेंगे। समारोह का संचालन कवि गिरिराज पारीक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *