Bikaner Bikaner District Rajasthan

पांच अधिकारियों की संयुक्त जांच कमेटी गठित

निष्क्रिय खनन माइंस क्षेत्र में अचानक आगजनी प्रकरण
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के करमीसर रोड स्थित निष्क्रिय खनन माईन्स क्षेत्र में अचानक आग लगने से 4 जनों के झुलसने के मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने पांच अधिकारियों की संयुक्त जांच कमेटी गठित की है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार करमीसर रोड स्थित निष्क्रिय खनन माइंस क्षेत्र में अचानक आग लगने के कारण 4 युवक झुलस गए तथा वे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान करमीसर निवासी श्री संजू पुत्र श्री पप्पूराम, श्री राजा पुत्र श्री रामदेव, श्री मनीष पुत्र श्री गणपतराम एवं श्री नवीन पुत्र श्री हुकमाराम के रूप में हुई है। हादसे के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट निष्कर्ष प्रकट नहीं हुआ है। इसके मद्देनजर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रकरण की प्रशासनिक जांच की जानी अत्यंत आवश्यक है। इसके मद्देनजर संयुक्त जांच कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में नगर निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता गोदारा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा, नगर निगम के फायर ऑफिसर श्री रेवंत सिंह को शामिल किया गया है।
यह संयुक्त जांच कमेटी, आगजनी की घटना के कारणों की तथ्यात्मक जांच पूर्ण विश्लेषण, साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों, स्थानीय निवासियों व घायलों के बयान, घायलों के इलाज संबंधी बिन्दुओं को समाहित करते हुए विस्तृत रिपोर्ट जिला कलेक्टर को अविलम्ब प्रस्तुत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *