Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. कुवेरा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

बीकानेर। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उन्नयन को समर्पित संस्था बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, बीकानेर की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों के चुनाव में शिक्षाविद डॉ. ओम कुवेरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया किया गया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन अधिकारी शिक्षाविद श्री भगवान दास व्यास के निर्देशन में आज दिनांक 17 मार्च, 2025 को स्था

नीय प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार से विशिष्ट स्तर की मान्यता प्राप्त संस्था बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की कार्यकारिणी समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। आज के चुनाव में समिति की कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सचिव पद पर शिक्षाविद श्रीमती सुशीला ओझा, उपाध्यक्ष पद पर शिक्षाविद डॉ. विभा बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट श्री गिरिराज मोहता और संयुक्त सचिव पद अध्येता डॉ. ब्रजरतन जोशी का भी निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ओम कुवेरा ने उपस्थित सभी सदस्य महानुभाव के प्रति नवगठित कार्यकारिणी समिति की ओर से आभार व्यक्त करते हुए संस्था की कार्य-गतिविधियों में सभी सदस्य महानुभाव की सक्रिय सहभागिता और महत्ती मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया।

2 Comments

  • Opsharma March 18, 2025

    Excellent sir,It is really an honour to the wisdom and service to the man kind and nation,it is taken on record, congratulations,best regards to sri om kubera and his entire team of learned and wise personalities

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *